फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा सत्र: रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का आरोप लगाकर सदन से बाहर गया विपक्ष

Thu, 27 Mar 2025 05:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन में व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि जगह-जगह से आ रहे भाजपा के सदस्यों को रोका जा रहा है।
विज्ञापन
चाैड़ा मैदान में रैली स्थल पर माैजूद नेता प्रतिपक्ष व अन्य । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन में व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि जगह-जगह से आ रहे भाजपा के सदस्यों को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि आठ किलोमीटर से भी लोग पैदल आ रहे हैं। हरियाणा से वाटर कैनन मंगवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में सही नहीं है। ऐसे में हम सदन से बाहर जाते हैं। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ विपक्ष के सदस्य सदन से बाहर चले गए और रैली स्थल की ओर निकल गए।

विज्ञापन


भाजपा विधायक दल के सदन से बाहर जाने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इनके बाहर जाने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र कब मजबूत होता है, जब विपक्ष को बोलने की आजादी होती है। हमने कहीं भी ऐसे कोई आदेश नहीं दिए हैं कि रोका जाए। इनकी बसें खाली आ रही हैं। इसमें सरकार का क्या कसूर है। यह भाजपा के एक गुट की रैली है, अगर उसमें चार गुट नहीं आ रहे हैं तो इसमें हमारा क्या कसूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें