फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बनेगी हिमाचल की नई ई-वाहन पॉलिसी, परिवहन मंत्री ने विधानसभा में किया खुलासा

Fri, 23 Aug 2019 08:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को विधानसभा में भोजनकाल के बाद कहा कि हिमाचल की नई ई-वाहन पॉलिसी शीघ्र बनेगी। सरकार जल्द कैबिनेट में इसे मंजूरी के लिए लाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बीपीएल सूची में शामिल होंगे एक लाख नए परिवार, मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी
सरकार प्रदेश में वाहनों की तेल की खपत कम करना चाहती है और साथ की वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को रोककर पहाड़ी प्रदेश का पर्यावरण भी बचाना चाहती है। विधायक किशोरी लाल ई-वाहन नीति बनाने को लेकर सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस दिशा में केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाए। प्रदेश में बसों की कमी है और पर्यावरण भी बचाना होगा। प्रदेश में तंग रास्तों में इलेक्ट्रिक वाहन चलाना जरूरी है, ताकि परिवहन समस्या दूर हो।    
यह भी पढ़ें: विधानसभा सत्र: पंचायत प्रतिनिधियों पर टिप्पणी मामले पर सदन में हंगामा, विधायक ने मांगी 
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक  बढ़ावा देना चाहते हैं, लेकिन अभी इन वाहनों के लिए चार्जिंग की समस्या है। सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों का सफल ट्रायल कर लिया है।
यह भी पढ़ें: सोलर और चेन फेंसिंग का प्रचार करेगी सरकार: मारकंडा

विज्ञापन

जल्द ई-वाहन से चलेंगे मुख्यमंत्री जयराम

केंद्र से पहले 75:25 के अनुपात में केंद्र और राज्य सरकारों ने इलेक्ट्रिक बसें चलानी शुरू कर दी हैं। पहले 25 बसें खरीदी गईं थीं। दूसरे चरण में 100 बसें खरीदी जा रही हैं।

ये बसें खरीदने में केंद्र और राज्य सरकार 60:40 में खरीदी जानी हैं। जिला हमीरपुर, ऊना, मंडी और बिलासपुर में 50 बसें और शिमला, परवाणू, नाहन और नालागढ़ में शेष 50 बसें चलेंगी। 

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि विभाग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पहली इलेक्ट्रिक कार देगा, ताकि वे इससे सफर कर सकें। देश के किसी भी राज्य के पहले मुख्यमंत्री होंगे, जो इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें