परमार ने बताया कि आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में विभिन्न श्रेणियों के स्टाफ के काफी पद खाली चल रहे हैं। अभी आईजीएमसी में टीचिंग फैकल्टी के 76 फ ीसदी, डाक्टर के 60 फ ीसदी, पैरा मेडिकल के 68 फ ीसदी और नर्सिंग के 65 फ ीसदी पद भरे हुए हैं।
इसी तरह टांडा मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के 76 फ ीसदी, डाक्टरों के 56 फीसदी पैरा मेडिकल के 52 फ ीसदी और नर्सिंग 71 फ ीसदी पद चल रहे हैं। खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया चली हुई है।