फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा: रोहित ठाकुर बोले-मानव भारती फर्जी डिग्री मामले की सीबीआई से जांच करवाएंगे

Mon, 03 Apr 2023 09:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर फर्जी डिग्री मामले की सीबीआई से जांच करवाई जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से कहा जाएगा। निजी विवि रेगुलेटरी कमीशन की भूमिका की जांच करवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सदन में कहा कि मानव भारती विवि में फर्जी डिग्री मामला सामने लाया है। फर्जी डिग्रियां बेची गईं। प्रदेश में 17 निजी विवि खोले गए। भाजपा सरकार के समय भी मामला सदन में उठाया था। मामले में 19 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई और 37 हजार फर्जी डिग्री पाई गईं। विवि के मालिक राजकुमार की 194 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। 21 लोगों को मामले में गिरफ्तार किया है। कोर्ट में चार्जशीट दायर होगी।

विज्ञापन


मामले की सीबीआई से जांच करवाई जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से कहा जाएगा। निजी विवि रेगुलेटरी कमीशन की भूमिका की जांच करवाई की जाएगी। पीएम कार्यालय से भी मामला उठाया है। सरदार पटेल विवि मंडी में गड़बड़ी हुई या नहीं, यह भी जांच का विषय है। इस बारे में विधायक राजेंद्र राणा ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया था। इस पर मंत्री ने जवाब दिया। राणा ने यह बात उठाई थी कि क्या यह मामला सीबीआई को देंगे और पूरी जांच कराएंगे।

कालका- शिमला फोरलेन में विभाग सीधे नहीं जुड़ा : विक्रमादित्य
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विधानसभा में कहा कि कालका-शिमला फोरलेन में विभाग सीधे जुड़े नहीं हैं। यहां ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं। परवाणू-शिमला फोरलेन का कार्य 72 फीसदी पूरा हो गया है। सुरंग 460 मीटर लंबी है। सुरंग का एक कोना 260 मीटर बढ़ाना है। इस पर साठ करोड़ खर्च होंगे। एलाइनमेंट नहीं बदली जानी है। वह मौके का जायजा लेंगे। नियम 162 के तहत विधायक सतपाल सत्ती सदन में इस संबंध में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें