बॉलीवुड अभिनेता व कांग्रेस नेता राज बब्बर ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि वे हिमाचल में सीएम का चेहरा बांटने में लगी हुई है। क्या भाजपा ने यह चेहरा पहले किसी डिब्बे में बंद कर रखा था।
राज बब्बर सोमवार को भोरंज विधानसभा के शंभू ताल में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार के पक्ष में जनसभा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा बताए कि धूमल ने बतौर मुख्यमंत्री रहते भोरंज की जनता के लिए क्या किया। भाजपा केवल वोटरों का शिकार करती है और चुनावी वायदे भूल जाती है।
मोदी ने सत्ता में आने से पहले 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात की थी, रोजगार तो मिला नहीं उल्टा महंगाई सातवें आसमान पर है। देश में हर रोज 3600 युवाओं को नौकरी चाहिए, लेकिन वर्तमान में 30 से 40 युवाओं को ही नौकरी मिल पा रही है।