फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने कांग्रेस को लेकर दिया बड़ा बयान

Fri, 27 Oct 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। थावर चंद गहलोत ने आरोप लगाया कि पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए बनने वाले संवैधानिक आयोग से संबंधित विधेयक पर कांग्रेस ने अड़ंगा लगाया है। 
विज्ञापन


मोदी सरकार के विधेयक को लोकसभा से मंजूरी मिल गई, लेकिन राज्यसभा में सांसद आनंद शर्मा और विप्लव ठाकुर ने इसकी खिलाफत की। दोनों नेताओं पर ठीकरा फोड़ते हुए गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले साढ़े तीन साल में दलित, पिछड़ों समेत हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता इसके विरोधी हैं। 

दलित और पिछड़ा वर्ग कार्ड की सियासत पर उन्होंने कहा कि केंद्र ने समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया है और जाति के आधार पर भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही है। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। केंद्र अब ओबीसी आरक्षण के लिए उपश्रेणियां बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस में भाजपा से ज्यादा बगावतः गहलोत

एक पूर्व जस्टिस के अधीन कमेटी बना दी है। केंद्र सरकार ने हाथ से मैला ढोने की प्रथा को समाप्त करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस काम में जुड़े लोगों को दूसरे कामों में लगाया है और सभी राज्यों को इसका लाभ दिया है। 

जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकारें हैं वहां जीडीपी दस फीसदी है जबकि कृषि दर में बढ़ोतरी बीस प्रतिशत है। गहलोत का दावा है कि हिमाचल में भी बीजेपी तीन चौथाई बहुत से सरकार बनाएगी। इसके अलावा गहलोत ने संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर के नाम पर पंच तीर्थ स्थापित करने को बड़ा कदम बताया।

गहलोत ने कहा कि भाजपा में बगावत तीन चार सीटों पर है जबकि कांग्रेस में एक दर्जन सीटों पर बागी हैं। भाजपा ने बागियों को मनाने के लिए निरंतर संपर्क किया। कुछ सीटों पर बात बनी भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें