फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की राजधानी एक्सप्रेस में जुड़ेगा हिमाचल का डिब्बाः राजीव प्रताप रूडी

Thu, 02 Nov 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला/डलहौजी (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि भाजपा की राजधानी एक्सप्रेस में हिमाचल का डिब्बा भी जल्द जुड़ेगा। धर्मशाला में प्रेसवार्ता के दौरान हिमाचल में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और प्रो. प्रेम कुमार धूमल भाजपा के सीएम होंगे। 
विज्ञापन


हाईकमान के धूमल को सीएम उम्मीदवार घोषित करने से कार्यकर्ताओं में जोश हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल और गुजरात में हो रहे चुनावों में भाजपा की जीत लगभग तय है।

हिमाचल में भाजपा सरकार बनने के बाद कृषि, पर्यटन, बागवानी और रोजगार के क्षेत्र में प्राथमिकता से काम किया जाएगा। नोटबंदी और जीएसटी से कुछ समय पर परेशानी हुई है लेकिन, इन दोनों फैसलों के आने वाले समय में अच्छे परिणाम आएंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर भाजपा के स्टैंड पर पूछे गए प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विस चुनाव के बाद जब केंद्र और हिमाचल में दोनों जगह भाजपा सरकार होगी तो केंद्रीय विवि का निर्माण जल्द हो जाएगा। इस मौके पर धर्मशाला से भाजपा उम्मीदवार किशन कपूर, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सूरत नेगी, उमेश दत्त, संजय शर्मा और राकेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस का मैनिफेस्टो कॉमेडी वाला : शाहनवाज

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बुधवार को कांग्रेस के घोषणापत्र को कॉमेडी वाला मैनिफेस्टो करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस क्रप्शन में हीरो, पर काम में जीरो है। शाहनवाज डलहौजी विधानसभा के बनीखेत में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि सब कुछ लुटाकर होश में आए तो क्या आए वीरभद्र सिंह जी। कहा कि थकी हारी कांग्रेस घिसा-पिटा मैनिफेस्टो लिख रही है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब कोई वादा याद नहीं आया।

उन्होंने कांग्रेस के जीरो क्रप्शन पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस क्रप्शन में नंबर वन हीरो हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस पार्टी के बहकावे में आने वाली नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें