विधानसभा चुनाव लड़ने की आस लगाए बैठे उन लोगों के लिए राहत है, जो ये सोच रहे थे कि कम पढ़े-लिखे या अनपढ़ होने के कारण उन्हें पार्टी टिकट नहीं मिलेगा। कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी प्रपत्र में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता का कोई जिक्र नहीं किया गया है।
इससे ऐसे कई नेताओं के लिए टिकट के दरवाजे खुल गए हैं, जिनमें स्फूर्ति तो गजब की है, लेकिन वे जोड़ जमा नहीं जानते हैं। कांग्रेस ने 25 हजार रुपये की निर्धारित फीस के साथ आवेदन मांगे हैं, लेकिन प्रपत्र में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की है।
हां, ऐसे नेताओं को फॉर्म भरने में थोड़ी दिक्कत जरूर होगी, क्योंकि पार्टी के सोलन कार्यालय में पहुंचे आवेदन पत्र अंग्रेजी में छपे हैं। टिकट के चाहवानों को इन्हें इसी भाषा में भरकर हाईकमान तक पहुंचाना होगा।