फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर रैली में उमड़ी भीड़ के मुरीद हुए पीएम मोदी, ट्विटर पर किया ट्वीट

Thu, 05 Oct 2017 04:44 PM IST
खेमराज शर्मा/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अक्तूबर को बिलासपुर में हुई रैली में उमड़ी भीड़ के पीएम मोदी भी मुरीद हो गए। उन्होंने रैली के कुछ वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया है ... बिलासपुर में जनता जनार्दन का उत्साह देखने लायक था। जनसभा की कुछ तस्वीरें .. लिखकर उन्होंने कुछ फोटो भी शेयर किए हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने रैली के दौरान मंच से भी कहा था कि ऐसी जनसभा आज तक नहीं देखी। भीड़ आठ मंजिलों तक है। इसके वीडियो उन्होंने ट्विटर पर शेयर किए हैं। इन पर सात हजार से ज्यादा लाइक और करीब दो हजार री-ट्वीट किए जा चुके हैं। मोदी ने तीन और ट्वीट कर अपने भाषण और भीड़ के वीडियो भी शेयर किए हैं।

इनमें आसपास की इमारतों पर बैठे लोग भी दिखाए गए हैं। तीन अक्तूबर को एम्स और ट्रिपल आईटी का शिलान्यास तथा स्टील प्लांट का लोकार्पण करने के बाद मोदी जैसे ही जनसभा को संबोधित करने मंच पर पहुंचे तो लुहणू मैदान में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर खुश हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर पर वीडियो-फोटो को मिले सात हजार से ज्यादा लाइक

वे मंच से बार-बार लुहणू मैदान के साथ लगती इमारतों की ओर देख रहे थे। इन इमारतों पर चढ़कर लोग पीएम का भाषण सुन रहे थे। उन्होंने वीडियोग्राफर से इमारतों पर बैठे लोगों का वीडियो बनाने को कहा था। ये वीडियो उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है।

उधर, मोदी रैली के लिए सभा स्थल प्रभारी बनाए गए स्वदेश ठाकुर का कहना कि लोगों को बैठने के लिए करीब 80 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं। इसके अलावा हजारों की संख्या में लोगों ने सड़कों और इमारतों पर खड़ा होकर मोदी का भाषण सुना है।

भीड़ का ज्यादा अनुमान होने पर बाद में भी कुर्सियों से भरे दो ट्रक मंगवाए गए थे। कुल मिलाकर इस जनसभा को अभी तक हिमाचल में होने वाली सभी जनसभाओं से बड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें