फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव: ..तो कम पढ़े-लिखों को भी टिकट देगी कांग्रेस

Thu, 05 Oct 2017 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव लड़ने की आस लगाए बैठे उन लोगों के लिए राहत है, जो ये सोच रहे थे कि कम पढ़े-लिखे या अनपढ़ होने के कारण उन्हें पार्टी टिकट नहीं मिलेगा। कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी प्रपत्र में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता का कोई जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इससे ऐसे कई नेताओं के लिए टिकट के दरवाजे खुल गए हैं, जिनमें स्फूर्ति तो गजब की है, लेकिन वे जोड़ जमा नहीं जानते हैं। कांग्रेस ने 25 हजार रुपये की निर्धारित फीस के साथ आवेदन मांगे हैं, लेकिन प्रपत्र में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की है।

हां, ऐसे नेताओं को फॉर्म भरने में थोड़ी दिक्कत जरूर होगी, क्योंकि पार्टी के सोलन कार्यालय में पहुंचे आवेदन पत्र अंग्रेजी में छपे हैं। टिकट के चाहवानों को इन्हें इसी भाषा में भरकर हाईकमान तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के आवेदन पत्र में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता का कॉलम नहीं

विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी खोज रही कांग्रेस ने टिकट आवेदन पत्र में नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता समेत उन तमाम बिंदुओं की जानकारी मांगी है, जो अमूमन नौकरी के लिए भरे जाने फार्म पर आवेदन से मांगी जाती है।

उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल ठाकुर का कहना है कि आवेदन पत्र में शैक्षणिक योग्यता का कॉलम है। न्यूनतम योग्यता निर्धारित नहीं की गई है।

पार्टी पढ़े-लिखे और स्वच्छ छवि के नेताओं को आगे लाना चाहती है। इसलिए आवेदन फॉर्म में आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों की पहचान के लिए भी कॉलम है। बाकी किसे टिकट देना है और किसे नहीं, इसका फैसला हाईकमान को करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें