फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: अनुराग ठाकुर पर अब विधानसभा उपचुनाव जिताने की भी जिम्मेदारी

Mon, 25 Mar 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

नए सियासी समीकरणों के बीच अनुराग के अलावा धूमल पर पार्टी के भीतर संभावित उथल-पुथल को थामने, भीतरघात रोकने और कार्यकर्ताओं में एकजुट बनाए रखने की अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के कंधों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की भी जिम्मेदारी आ गई है। बागी विधायकों की एंट्री से बदले समीकरणों का असर सबसे ज्यादा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पड़ेगा। पर अपनी सीट के अलावा उपचुनाव में अगर निर्दलीय विधायकों के इस्तीफ मंजूर हो जाते हैं तो इस संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक छह सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होंगे। नए सियासी समीकरणों के बीच अनुराग के अलावा धूमल पर पार्टी के भीतर संभावित उथल-पुथल को थामने, भीतरघात रोकने और कार्यकर्ताओं में एकजुट बनाए रखने की अहम भूमिका होगी।

विज्ञापन


 उधर, भाजपा हाईकमान ने नई दिल्ली में बागियों और निर्दालियों को पार्टी में शामिल करने का जिम्मा भी अनुराग ठाकुर को ही दिया था। इसके पीछे भी एक संदेश देने का प्रयास किया गया। ऐसे में हाईकमान की भी कोशिश है की कार्यकर्ताओं में ऑल इज वेल कर प्रभावी संदेश दिया जाए।  इन नौ नेताओं की सूची में 2017 के विस चुनाव में सीएम  पद की दौड़ में धूमल को बाहर  करने वाले राजेंद्र राणा भी है। हाईकमान ने उनकी एंट्री का फैसला समय की जरुरत समझकर और मौके की नजाकत भांपकर लिया है।

विज्ञापन

...और जब सकुचा से गए अनुराग
शनिवार को बागी विधायकों की भाजपा में ज्वाइनिंग कार्यक्रम के दौरान एक मौका ऐसा भी आया कि जब केंद्रीय मंत्री अनुराग सकुचा से गए। कार्यक्रम में बागियों को भाजपा की सदस्यता की पर्ची सौंपने और भगवा पटका पहनाकर स्वागत चल रहा था। इस दौरान राजेंद्र राणा की बारी भी आई। अनुराग ने उन्हें पार्टी की सदस्यता पर्ची तो थमाई लेकिन, जब पार्टी का पटका पहनाने की बारी आई तो वक सकुचा से गए। दाईं तरफ साथ खड़े भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की ओर मुड़ते उन्होंने पटका बढ़ाते हुए इशारों में राजेंद्र राणा को पहनाने की इच्छा जताई। लेकिन, बिंदल ने न के अंदाज में उन्हें ही यह काम करने का जिम्मा बिना बोले ही सौंप दिया। इस पर अनुराग ने राजेंद्र राणा की ओर मुड़ते हुए उन्हें भगवा पटका पहनाया। सोशल मिडिया मीडिया में वायरल हुआ कार्यक्रम के वीडियो क्लिप का यह लम्हा चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें