फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम कुमार धूमल का बयानः बोले- घोषणा पत्र के 109 वादे भूली कांग्रेस

Mon, 06 Nov 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नेता विपक्ष एवं पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि केंद्र सरकार का इंजन जोरदार काम कर रहा है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही विकास के पहिए को केंद्र के इंजन से जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन




रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए धूमल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता से वादा खिलाफी की है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में ऐसे 109 वादे हैं जिन्हें कांग्रेस ने पूरा नहीं किया है। अब किस मुंह से कांग्रेस जनता के बीच जा रही है। 

धूमल ने कहा कि पूर्व अटल सरकार ने प्रदेश को दस वर्ष के लिए औद्योगिक पैकेज दिया था, जिसे कांग्रेस ने हिमाचल से छीन लिया। साथ ही प्रदेश से विशेष राज्य का दर्जा भी छीन लिया गया। केंद्र में मोदी सरकार आते ही हिमाचल का यह हक और सम्मान बहाल किया गया। 
विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश को 69 नेशनल हाईवे दिए, लेकिन प्रदेश सरकार इनकी डीपीआर नहीं बना सकी। उन्होंने कहा कि आगामी भाजपा सरकार प्रदेश में छठे वेतन आयोग को लागू करेगी। जिसका प्रत्येक प्रदेश वासी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें