फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह किमी चढ़ाई पार कर पंडार पहुंचेंगे चुनाव अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सड़क से 14 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई। चार घंटे का थका देने वाला पैदल सफर। पीठ पर बक्से में बंद ईवीएम और वीवीपैट की दो-दो मशीनें। जिस गांव में ज्यादातर प्रत्याशी वोट मांगने तक नहीं जाते, वहां चुनाव अधिकारियों की टीम मंगलवार से ही डेरा जमा देगी। हम बात कर रहे हैं शिमला के सबसे दुर्गम इलाके डोडरा क्वार के दूर दराज के पंडार गांव की। यहां के लिए सोमवार को पांच चुनाव अधिकारी रवाना हो जाएंगे। रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र की चौहारा तहसील के तहत आने वाले इस गांव में 107 वोटर हैं लेकिन करीब 9500 फीट की ऊंचाई पर बसे इस दुर्गम गांव तक पहुंचना आसान नहीं। सड़क करीब 14 किलोमीटर दूर है। पैदल चलने का रास्ता भी ऊबड़ खाबड़ और खतरों से भरा है लेकिन गांव के लोगों को मतदान की सुविधा देने के लिए चुनाव अधिकारियों की टीम सात नवंबर को ही उनके बीच पहुंच जाएगी। जिले का यह इकलौता पोलिंग स्टेशन है, जहां के लिए मशीनों समेत चुनाव अधिकारी छह नवंबर को ही रवाना किए जा रहे हैं। बाकी जगहों पर एक दिन बाद पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विज्ञापन


गांववालों को देंगे मतदान का संदेश
प्रिजाइडिंग ऑफिसर समेत पांच अधिकारी सुबह रोहड़ू से क्वार के लिए रवाना होंगे। करीब छह घंटे के सफर के बाद ये शाम को क्वार में ही ठहरेंगे। मंगलवार सुबह सभी क्वार से पंडार गांव की चढ़ाई शुरू कर देंगे। 14 किमी सफर पूरा करने के बाद जैसे ही अपने पोलिंग स्टेशन पर पहुंचेंगे तो वहां लोगों को नौ नवंबर को होने वाले मतदान के लिए भी जागरूक करेंगे। इस पोलिंग स्टेशन पर इस बार 80 फीसदी वोटिंग का लक्ष्य रखा गया है।

पोलिंग स्टेशन के लिए की गई खास व्यवस्था
पोलिंग स्टेशन पर मतदान में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए खास व्यवस्था भी की गई है। ईवीएम के अलावा वीवीपैट की भी एक्स्ट्रा मशीनें साथ ले जाई जा रही हैं, जिससे कोई खराबी आए तो तुरंत दूसरी मशीनें इस्तेमाल की जा सकें। इस पोलिंग स्टेशन के लिए अलग से सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जाखा और जिस्को पहुंचने के लिए भी करनी होगी मशक्कत
डोडरा क्वार में जाखा और जिस्को नाम के दो पोलिंग स्टेशन और भी हैं, जहां के लिए 6 से 8 किलोमीटर पैदल सफर पूरा करना होगा। दोनों गांवों में करीब 400 वोटर बताए जा रहे हैं। रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम रोहड़ू घनश्याम शर्मा का कहना है कि गांव में मतदान को लेकर तैयारी पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह सबसे दूर दराज का गांव है, इसीलिए एक्सट्रा मशीनें भी यहां के लिए भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें