फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की रैली प्रदेश सरकार के लिए होगा अंतिम धक्का: धूमल

Sun, 01 Oct 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि 3 अक्तूबर को बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित आभार रैली में उमड़ने वाली भीड़ प्रदेश की भावनाओं को प्रदर्शित करेगी। कहा कि पहले से उल्टी गिनती गिन रही कांग्रेस सरकार के लिए यह अंतिम धक्का होगा।
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि केंद्र में एनडीए सरकार बनने के बाद से मोदी सरकार ने प्रदेश के आधारभूत ढांचे की मजबूती और प्रदेश के विकास में तेजी लाने के लिए जो किया है, वह अभूतपूर्व है। कहा कि मोदी सरकार ने प्रदेश के विशेष राज्य के दर्जे की बहाली कर अपनेपन का परिचय दिया।

इसके चलते आज सभी केंद्रीय योजनाओं में प्रदेश को आर्थिक सहायता के रूप 90 प्रतिशत अनुदान के रूप में मिल रहा है। इससे प्रदेश के आर्थिक विकास में तेजी आई है। कहा कि केंद्रीय करों में प्रदेश की हिस्सेदारी को 32 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत किए जाने से प्रदेश को अत्यधिक आर्थिक सहायता मिली है।
विज्ञापन


इसके अलावा 66 राष्ट्रीय उच्च मार्ग, 3 फोरलेन और 6 ओवरहेड पुल की सौगात देकर प्रदेश के प्रति अपने स्नेह को प्रकट किया हैं। यह अलग बात है कि सरकार इस स्नेह का प्रदेश के विकास में उपयोग नहीं कर पा रही।

कहा कि हर हिमाचल दौरे पर कोई न कोई सौगात देने वाले प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे पर भी एम्स अस्पताल का शिलान्यास तथा ट्रिपल आईआईआईटी का शिलान्यास व कंदरोड़ी स्टील प्लांट का लोकार्पण करेंगे। कहा कि प्रदेश में एम्स की स्थापना स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें