फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर में मल्टी स्टोरी पार्किंग का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
विकासनगर में मल्टी स्टोरी पार्किंग का आखिरकार दो साल बाद काम शुरू हो गया है। 15 करोड़ से यह मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जानी है। ठेकेदार ने यहां झाड़ियां कटवाकर पार्किंग की जगह खाली करवा दी है। जल्द ही मल्टी पार्किंग का निर्माण शुरू हो जाएगा। पार्किंग का काम डेढ़ साल में पूरा किया जाना है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। नगर निगम ने पार्किंग स्थल से सीवरेज लाइन और बिजली के तार हटवाकर ठेकेदार को जल्द पार्किंग का काम पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। पार्किंग का शिलान्यास सीएम वीरभद्र सिंह ने 22 सितंबर 2015 को किया था। तब से इस जगह पर न झाड़ियां कटीं और न ही काम शुरू हो पाया। क्षेत्र में नगर निगम की सीवरेज लाइन और बिजली के पोल होने से ठेकेदार काम शुरू नहीं कर पाया। इस साल मार्च में निगम ने यह जगह खाली करवाकर ठेकेदार के हवाले कर दी। बरसात के चलते काम शुरू नहीं किया गया। इससे स्थानीय लोगाें को अभी भी सड़क किनारे गाड़ियां पार्क करनी पड़ रही हैं। स्थानीय पार्षद रचना ने निगम में भी इस मामले को उठाया था। कहा कि अवैध पार्किंग के चलते एंबुलेंस भी विकासनगर के निचले इलाके में नहीं पहुंच पाती। मांग की थी कि यदि काम शुरू नहीं हो रहा तो दूसरे ठेकेदार को काम दे देना चाहिए।
विज्ञापन

.......
175 गाड़ियों की पार्किंग और कामर्शियल कांप्लेक्स
दस मंजिला बनने वाली पार्किंग के सात फ्लोर में 175 गाड़ियों के लिए पार्क होने की सुविधा मिलेगी। तीन फ्लोर कामर्शियल पार्किंग के लिए रहेंगे। ठेकेदार निगम की जमीन पर अपने खर्चे से इसे तैयार करेगा और अगले 40 साल तक चलाएगा। इसके बाद निगम इसे अपने अधीन कर लेगा।
विज्ञापन

.......
जल्द पूरा होगा काम
पार्किंग का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। काम शुरू कर दिया गया है। लोगों को जल्द राहत मिलेगी।
कुसुम सदरेट, मेयर नगर निगम
0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें