फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक रिपोर्ट कार्ड: चुनावी वायदे पूरे नहीं कर पाए सतपाल सत्ती

Fri, 13 Oct 2017 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना के भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने पांच साल में क्या किया इसका सारा बयौरा उनके रिपोर्ट कार्ड से मिलेगा। पढ़िए कौन से वायदे पूरे नहीं कर पाए सत्ती।
विज्ञापन


1. विधानसभा क्षेत्र - ऊना सदर
2. विधायक का नाम - सतपाल सिंह सत्ती
3. टॉप फाइव वादे 
 शहर में पार्किंग व्यवस्था
 अत्याधुनिक बस अड्डा
 सड़कों का विस्तार
 किसानों को समुचित सिंचाई सुविधा
 लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

कितने पूरे, कितने अधूरे
पार्किंग- शहर में मुश्किल से एक ही पार्किंग बन पाई। दूसरी अस्थायी रूप से अब शुरू की गई है। बस अड्डे का दो बार शिलान्यास पर निर्माण अभी शुरू नहीं हो पाया है। चुनावी बेला में बस अड्डे के निर्माण की कवायद शुरू की गई है। 

सड़क: ऊना-संतोषगढ़ तक जाने वाली अहम सड़क के बदतर हालात हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों की दशा भी ठीक नहीं है। 
सिंचाई: आईपीएच ने ऊना सदर हलके में पिछले पांच साल में कोई बड़ी सुविधा शुरू नहीं की है। 

स्वास्थ्य: क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा चुकी हैं। पहले इसी अस्पताल में 25 से 26 चिकित्सक हुआ करते थे। अब डॉक्टरों की संख्या 14 से 15 तक सिमट गई है। नर्सिंग स्टाफ की कमी भी खल रही है। हलके के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों और स्टाफ का टोटा है। 
विज्ञापन


पांच वर्ष में विधायक निधि खर्च की राशि : 18071789 
अवधि: 2012-13 से 2017-18
विज्ञापन

कांग्रेस ने की अनदेखी, केंद्र ने दी मदद: सत्ती

ऊना के भाजपा विधायक सतपाल सत्ती का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के चलते ऊना सदर हलके की जानबूझ कर अनदेखी की गई।

केंद्र की मदद से वह चाइल्ड केयर सेंटर और पीजीआई का सेंटलाइट सेंटर ऊना को दिलाने में सफल रहे हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन डिपो भी केंद्र की मदद से संभव हो पाया है।

पिछले चुनाव में सत्ती के प्रतिद्वंदी रहे कांग्रेस के सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि पिछले तीन कार्यकालों के पंद्रह वर्षों में सत्ती ऊना के लिए कुछ भी नहीं करा सके हैं। शहर के हालात भी गांव जैसे हैं।

बुनियादी सुविधाओं के लिए लोग परेशान हैं। विधायक खर्च करने की कसौटी पर भी वे खरे नहीं उतर पाए हैं। जनता को एक भी विकास का काम नहीं दिखा पाए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ऊना को तोहफे दिए हैं और विकास को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें