फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन पर केंद्रीय मंत्री की पत्नी को चुनाव आयोग का नोटिस

Thu, 02 Nov 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर में आचार संहिता के उल्लंघन की चार शिकायतें चुनाव आयोग के पास पहुंची हैं। इनमें अधिकतर शिकायतें भाजपा के खिलाफ हैं। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा पर भी आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


मामले में संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने सभी दलों को नोटिस जारी कर दिया है। आयोग के पास शिकायत आई कि केंद्रीय मंत्री की पत्नी ने गुरुद्वारा चौक के पास जाम लगा रखा था। गाड़ियों का काफिला भी अधिक था। इस पर आयोग की टीम ने मौके पर टीम भेजी और भीड़ को हटाया। 

इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके अलावा तीन अन्य मामले सामने आए हैं। एक शिकायत कांग्रेस के खिलाफ आई है। आयोग ने सभी को नोटिस जारी कर तलब किया हैं। केंद्रीय मंत्री की पत्नी ने इस संबंध में जवाब भी भेज दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि वह यहां एक कैफे में रुकी थीं। इसी दौरान कुछ लोग उनसे मिलने पहुंचे। इस कारण लोगों की भीड़ जमा हो गई। इधर, एसडीएम बिलासपुर डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि सभी को नोटिस जारी किए हैं। गुरुद्वारा चौक पर पहुंचकर भीड़ को हटा दिया गया। आयोग आचार संहित का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखे हुए है। 
विज्ञापन

नवंबर के पहले दिन मिली 21 शिकायतें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में बुधवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की 21 शिकायतें प्राप्त हुई। निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि विभाग के पास अब तक इस प्रकार की 187 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 140 का निपटारा कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि चंबा जिला से 3, कुल्लू से 1, मंडी से 4, हमीरपुर से 8, बिलासपुर से 2, सिरमौर से 1, सोलन से 1 तथा किन्नौर जिला से 1 शिकायत आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से सम्बन्धित प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में स्थापित शिकायत कक्ष में चार शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें तीन शिकायतें राजनीतिक दलों के माध्यम से जबकि एक शिकायत आम जनता से प्राप्त हुई । उन्हाेंने कहा कि शिकायत कक्ष में अभी तक कुल 133 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें 37 का निपटारा कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें