फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनावः इतने दिन में फाइनल होंगे कांग्रेस के टिकट, दावेदारों की छंटनी प्रक्रिया शुरू

Sun, 15 Oct 2017 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बेशक हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 16 अक्तूबर से शुरू हो होगी बावजूद इसके कांग्रेस के अधिकांश टिकटों पर फैसला 18 से 20 अक्तूबर के बीच ही हो पाएगा। ये अलग-अलग चरणों में जारी किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस टिकट फाइनल करने को एक सीट से तीन-तीन नाम हाईकमान को भेजे जाएंगे। पार्टी ने इन आवेदनों पर छंटनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी तमाम जिला कांग्रेस कमेटियों को शॉर्ट लिस्ट करके आवेदन भेजने के आदेश दिए हैं। 

तीन-तीन नामों की छंटनी करने के लिए प्रदेश चुनाव समिति की बैठक सोमवार को 10:30 बजे दिल्ली में होगी। इसी बैठक से 68 विधानसभा सीटों के लिए बनाए गए तीन-तीन नामों के पैनल आगे छंटनी कमेटी को भेजे जाएंगे। यह जानकारी शनिवार को राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने दी।
विज्ञापन

सुक्खू चुनाव समिति,  जितेंद्र छंटनी कमेटी के अध्यक्ष

नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, आनंद शर्मा, विप्लव ठाकुर, विद्या स्टोक्स, जीएस बाली, ठाकुर सिंह भरमौरी, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा, धनीराम शांडिल, हर्ष महाजन, गंगूराम मुसाफिर, हरभजन सिंह भज्जी और रामनाथ शर्मा इसके सदस्य हैं। सभी फ्रंटल संगठनों के प्रमुख इस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। छंटनी कमेटी के प्रमुख जितेंद्र सिंह हैं।
विज्ञापन

टिकट की शर्त पर बागियों की वापसी नहीं 

नरेश चौहान ने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्र्रेस विधायकों के खिलाफ चुनाव लड़कर बागी कुछ पूर्व विधायकों और अन्य बागियों की वापसी टिकटों की शर्त पर नहीं होगी। अगर बागी पार्टी में लौटना चाहते हैं तो उन्हें टिकट की मांग के बजाय पार्टी के लिए काम करने की शर्त पर वापस लाया जाएगा।

400 से ज्यादा आवेदन 
कांग्रेस से टिकट के लिए 400 से ज्यादा आवेदन आए हैं। टिकटों पर केंद्रीय चुनाव समिति अंतिम फैसला लेगी, जिस पर राहुल गांधी आखिरी मुहर लगाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें