फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की सियासी फिजा गर्माएंगे शाह और योगी, यहां करेंगे जनसभा

Sun, 29 Oct 2017 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिमाचल में सियासी फिजा गर्माने आ रहे हैं। योगी आज सिरमौर के रेणुका में चुनानी हुंकार भरेंगे।
विज्ञापन


जबकि, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को चंबा के डलहौजी में होंगे। शाह डलहौजी विधानसभा के बनीखेत में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। बनीखेत का पद्धर मैदान कई बड़ी चुनावी रैलियों का गवाह रहा है।

पिछले विस चुनाव में यहां राहुल गांधी ने यहां चुनावी जनसभा की थी। भाजपा नेता अमित शाह की चुनावी जनसभा को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। इसी सिलसिले में भाजपा प्रत्याशी  ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव शकील अहमद आज डलहौजी में

इधर, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के संगड़ाह दौरे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ रविवार को रेणुका दौरे पर आ रहे हैं। वे ददाहू में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इनका हेलिकॉप्टर रविवार सुबह साढ़े 10 बजे माइना बाग में लैंड करेगा।

वहां से योगी सड़क मार्ग से ददाहू पहुंचेंगे। योगी के दौरे से एक दिन पूर्व क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया गया है। उनके सुरक्षा कर्मियों का एक दल शनिवार की सुबह ही रेणुका पहुंच गया। 

रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव शकील अहमद भी डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में लंगेरा और साथ लगते क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें