फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा का वारः बोले-निक्कमी है हिमाचल की कांग्रेस सरकार

Tue, 07 Nov 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश को करोड़ों की सौगातें दी हैं। प्रदेश सरकार निर्माण कार्यों के लिए डीपीआर तक तैयार नहीं कर सकी। प्रदेश की निक्कमी सरकार विकास करवाने में असफल रही। 
विज्ञापन




केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2017 से 2027 विशेष औद्योगिक पैकेज दिया है। हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा दिया है। विकास कार्यों के लिए 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देगी तथा उसमें दस प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करेगी। 

नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को साठ हजार करोड़ के 77 राष्ट्रीय राजमार्ग स्वीकृत किए हैं। बिलासपुर के लिए 1351 करोड़ का एम्स दिया है। इसका निर्माण 48 महीने में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


डीपीआर तक नहीं बना पाई राज्य सरकार
राज्य की वीरभद्र सरकार उनकी डीपीआर तक तैयार नहीं कर सकी। वीरभद्र सरकार फिसड्डी साबित हुई है। प्रदेश कांग्रेस सरकार में महिलाएं और कर्मचारी भी अपने आप को अब असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। यहां पर कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। यही कारण है कि अब तक वन कर्मी होशियार सिंह की मौत का मामला नहीं सुलझ पाया है तो दूसरी ओर कोटखाई में घटित गुड़िया प्रकरण के दोषी पुलिस अधिकारी सलाखों के पीछे हैं। यह सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें