फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा का वीरभद्र पर वारः बोले- भ्रष्टाचार में संलिप्त सीएम मंत्रियों को कैसे रोकते

Wed, 08 Nov 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री रहते हुए अपने नेताओं को भ्रष्टाचार करने से नहीं रोक पाए। रोकते भी कैसे वह स्वयं भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। नेता का काम लोगों को सुरक्षा करना होता है। 
विज्ञापन


प्रदेश के सीएम गुड़िया और होशियार सिंह मामले पर कहते हैं कि ऐसा होता रहता है। लोकतंत्र में चुनाव एक ऐसा समय होता है जब आप अपनी मर्जी से सरकार बनाते हैं, और उम्मीद करते हैं कि उन्हें स्वच्छ और ईमानदार तथा जवाबदेह सरकार मिले। 

पिछले पांच सालों में प्रदेश में  कांग्रेस सरकार रही। वह आपकी कसौटी पर कितनी खरी उतरी, उसका आकलन भी करना है। प्रचार के अंतिम चरण में नड्डा ने सदर विधानसभा क्षेत्र के हवाण, कंदरौर, बैरी में लोगों से भाजपा प्रत्याशी सुभाष ठाकुर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 
विज्ञापन


कंदरौर में जनसभा में नड्डा भावुक हो गए। जमा दो स्कूल खोलने के लिए नड्डा ने यहीं से अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थी जो प्रदेश में उस समय एक बड़े आंदोलन के रूप में सामने आया था। 

उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश के हालात बदलने हैं तो आपको सरकार को बदलना पड़ेगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की मात्र 60 लाख की आबादी को 1351 करोड़ रुपये का एम्स जैसा संस्थान देकर यह संकेत दे दिया है कि उन्हें प्रदेश से कितना लगाव है। 

नड्डा ने बताया कि उन्होंने हर जिले के लिए मातृ एवं शिशु केंद्र खोलने के लिए 10 दस करोड़ रुपये स्वीकृत करवाए परंतु प्रदेश सरकार ने अभी तक जमीन नहीं उपलब्ध करवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें