फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र के बाद धूमल का भी बदला विधानसभा क्षेत्र, यहां से लड़ेंगे चुनाव

Tue, 17 Oct 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी नए हलके से ताल ठोकेंगे। हमीरपुर के बजाय धूमल इस बार सुजानपुर क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें सुजानपुर से चुनाव लड़ने को कहा है। दिल्ली में तीन दिनों तक चली भाजपा नेताओं की मैराथन बैठकों के बावजूद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा न होने पर उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह तक औपचारिक एलान होने की संभावना है।

सभी प्रत्याशियों की घोषणा एकसाथ होगी। धूमल ने कहा कि सोमवार रात को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह फाइनल सूची को हरी झंडी दे सकते हैं।
विज्ञापन

2012 में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से लड़ा था चुनाव

दो बार मुख्यमंत्री रहे धूमल इससे पहले अपने गृह क्षेत्र बमसन से तीन विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। साल 2012 का चुनाव उन्होंने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से लड़ा है। पुनर्सीमांकन के बाद बमसन को खत्म कर सुजानपुर नया विधानसभा क्षेत्र बना।

बमसन की पंचायतें सुजानपुर, भोरंज और हमीरपुर विस क्षेत्र में शामिल हुई हैं। वर्ष 2014 के विस उपचुनाव में भाजपा से नरेंद्र ठाकुर ने जीत दर्ज की और विधायक बने। धूमल के क्षेत्र हमीरपुर से नरेंद्र ठाकुर को उतारा जा सकता है। इस बार सुजानपुर से राजेंद्र राणा कांग्रेस की टिकट के दावेदार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें