फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विस चुनावः टिकट के लिए लॉबिंग हुई तेज, कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा

Sun, 15 Oct 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए टिकट पक्का करवाने को कांग्रेस नेताओं ने लॉबिंग तेज कर दिल्ली में डेरा डाल दिया है। पंडित सुखराम और सांसद एवं पूर्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विप्लव ठाकुर के अलावा करीब आधा दर्जन मंत्री नई दिल्ली में हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू में भी आगामी रणनीति पर मंत्रणा हुई। हालांकि, सीएम वीरभद्र सिंह शनिवार को शिमला में ही रहे। सीएम रविवार दोपहर बाद नई दिल्ली जा सकते हैं।
विज्ञापन

चहेतों के टिकट पक्का करवाने की चाह में कई दिग्गज

दिलचस्प बात यह है कि सीएम वीरभद्र सिंह को राहुल गांधी से चुनाव के लिए फ्री हैंड मिलने के बाद कांग्रेस के कई दिग्गज नेता अपने चहेतों के टिकट पक्का करवाने की चाह में दस जनपथ के आसपास बिछ गए हैं। 

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में टिकट दावेदारों की छंटनी की प्रारंभिक प्रक्रिया को अंजाम दिया जाना है। इसमें तीन-तीन नामों के पैनल बनेंगे। इन पैनलों में अपने नाम शामिल करवाने के लिए कई नए दावेदार भी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें