फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी बोले- विधानसभा चुनाव में 17500 जवान संभालेंगे मोर्चा

Thu, 26 Oct 2017 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश पुलिस महकमा भी मोर्चा संभालने के लिए तैयार है। चुनाव के दौरान प्रदेश में साढ़े 17 हजार पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे। सूबे में 9 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश पुलिस के साढ़े 11 हजार पुलिस कर्मी मोर्चा संभालेंगे।
विज्ञापन


जबकि, होमगार्ड के 6000 जवानों को भी चुनाव में तैनात किया गया है। इसके अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स की 65 कंपनियां सुरक्षा के मोर्च पर तैनात रहेंगी।

आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन पहुंचे पुलिस महानिदेशक सोमेश गोयल ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि मई और जून में ही प्रदेश पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली थीं। प्रदेश पुलिस ने चुनाव से पहले ही अपना प्लान तैयार कर दिया था। 

उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में 560 पोलिंग स्टेशन हैं। इन पर सात कंपनियां लगाई गई हैं। वहीं पुलिस और होमगार्ड के 1500 जवानों की तैनाती भी की गई है। चुनाव के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड की भी पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन


पुलिस ने 15 फ्लाइंग स्क्वायड और एसएटीज बनाई हैं, जो चुनावी गतिविधियों पर नजर बनाए रखे हैं। इसके अलावा 12 सेक्टर आफिसर भी तैनात किए जा चुके हैं।

पैरा मिलिट्री फोर्स की 15 कंपनियां प्रदेश में पहुंच चुकी हैं। जबकि, 50 कंपनियां 2 नवंबर तक ड्यूटी संभालेंगी। सेक्टर अधिकारियों को फोर्स दे दी गई है।

एसपी को इनोवा, 53 थानों को मिलेगी बोलेरो

प्रदेश की सभी जेलों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इन पर ढाई करोड़ रुपये का खर्च आएगा। एसपी स्तर के अधिकारियों को जल्द इनोवा गाड़ियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रदेश के 53 थानों को बोलेरो गाड़ी उपलब्ध करवाई जा रही है।

पुलिस कर्मियों को वॉयस लॉगर से लैस करने की तैयारी भी हो रही है। 50 पुलिस थानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस मोटरसाइकिल दिए जाएंगे। सेंट्रल जेल नाहन में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए पुलिस महानिदेशक सोमेश गोयल ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मर्डर व दुष्कर्म जैसे मामलों में रिकवरी रेट 90 फीसदी से अधिक है। जल्द ही प्रदेश के 60 पुलिस कर्मचारियों-अधिकारियों को साइबर क्राइम कोर्स के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही हवलदार स्तर के कर्मियों के लिए जांच से जुड़ी ट्रेनिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।

इससे पूर्व पुलिस महानिदेशक ने कलगीधर ट्रस्ट की ओर से पोषित सेनेटरी नेपकिन मेकिंग मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शिमला कारागार की तर्ज पर नाहन जेल को भी एसेंबली लाइन सेवा आरंभ की जाएगी, जिससे जेल में तैयार उत्पाद की मार्केट में और मांग बढ़ सके।
विज्ञापन

कैदियों को मजदूरी के रूप में मिले 80 लाख

दो वर्ष पहले राज्य के कारागार में लगभग 22 लाख का सालाना कारोबार होता था, जो वर्तमान में बढ़कर ढाई करोड़ हो गया है। इसमें से 80 लाख की राशि कैदियों को मजदूरी के रूप में प्रदान की गई। दिवाली पर्व पर नाहन जेल के बंदियों ने ढाई लाख से अधिक की मिठाई बेची। 

इस मौके पर उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया, एसपी रोहित मालपानी, छठी आईआरबी बटालियन के कमांडेंट प्रेम ठाकुर, एएसपी डॉ. मोनिका, जेल अधीक्षक जयगोपाल लोदटा और सहायक जेल अधीक्षक विकास भटनागर के अलावा कलगीधर ट्रस्ट के डॉ. देवेंद्र सिंह, काकावीर व इटरनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एसएस धालीवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें