मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा वाले केवल लच्छेदार भाषण देते हैं। केंद्र सरकार का विकास कहीं नजर नही आता है। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने गिरिपार पिछड़ा जनजातीय मुद्दे की फाइल दिल्ली भेज दी थी लेकिन, भाजपा की केंद्र सरकार इस मुद्दे पर केवल लीपापोती कर रही है।
केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर इस मुद्दे को सिरे चढ़ाया जाएगा। सीएम वीरभद्र सिंह ने सोमवार को पांवटा खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि पांवटा गुरु की नगरी है।
ऐतिहासिक नगरी से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनसभा की शुरुआत कर रहे हैं। प्रदेश में विकास के दम पर कांग्रेस फिर से सता में आएगी। प्रदेश में हर जिले का समान विकास किया गया है।