फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पूर्व MLA को टिकट मिलते ही लगे गो बैक के नारे, लोगों ने फूंका पुतला

Fri, 20 Oct 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र बड़सर से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर बिझड़ी बाजार में पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला जलाया। भाजपा ने विस क्षेत्र बड़सर से बलदेव शर्मा को टिकट दिया है। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को चेताया है कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र से टिकट आवंटन के विषय में दोबारा विचार नहीं किया तो होने चुनावों में इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने विरोध जताने के लिए पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का बिझड़ी चौक पर पुतला फूंका। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने मंडी चौक से लेकर बिझड़ी के कुआं चौक तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली।

उन्होंने पूर्व विधायक के खिलाफ गो बैक और बड़सर मांगे धरती पुत्र के नारे लगाकर अपना रोष प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा आलाकमान को चेताया कि अगर इस बार पूर्व विधायक को टिकट दिया तो पार्टी को बड़सर से हार का सामना करना पड़ेगा।

इस अवसर पर विजय कुमार, विजय शर्मा, रोशन लाल, पुरुषोत्तम, सुरेश कुमार, सुरेश पटियाल, कुलवंत पटियाल, सुशील, पंकज, रघुवीर, सुरेश शर्मा, अनिल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें