हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अन्य जिलों की अपेक्षा शिमला और कांगड़ा पर फोकस किया है। इन जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा प्रत्याशी बदलकर नए चेहरे चुनाव मैदान में उतारे हैं। हालांकि बिलासपुर जिले में भी छोड़छाड़ की गई है।
यहां चार में से दो विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों को बदला गया है, अन्य विधानसभा क्षेत्र में 2 से 3 प्रत्याशी बदले गए हैं। कांगड़ा में 15 विधानसभा क्षेत्र हैं। वर्ष 2012 में कांग्रेस पार्टी ने इस जिले की 9 सीटों पर काबिज हुई थी।
इसी तरह शिमला जिले की 8 में से 6 सीटों पर कांग्रेस ने विजय होकर अपनी सरकार बनाई थी। भाजपा ने इन दोनों जिलों में सबसे ज्यादा प्रत्याशी बदले हैं। मंडी की 10 सीटों में से 5 कांग्रेस और पांच भाजपा के खाते में गई थी।
आंकड़ा बराबरी का रहने पर भाजपा ने इस बार मंडी जिला में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की है। इस जिले में सिर्फ मंडी सदर सीट पर प्रत्याशी बदला गया है। इस सीट पर हमेशा कांग्रेस पार्टी का दबदबा रहा है। भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा को भाजपा में शामिल कर चुनाव मैदान पर उतारा है।
इन सीटों पर बदले चेहरे
विस क्षेत्र वर्ष 2012 में ये थे प्रत्याशी अब इन्हें बनाया
चंबा वीके चौहान पवन नैय्यर
डल्हौजी रेणू चड्डा डीएस ठाकुर
नुरपूर रणवीर सिंह राकेश पठानिया
फतेहपुर बलवीर सिंह ठाकुर कृपाल परमार
जय सिंहपुर आत्मा राम रविंद्र धीमान
नगरोटा चौधरी मंगल सिंह अरुण कुमार (कुका)
पालमपुर प्रवीण कुमार शर्मा इंदु गोस्वामी
बंजार खिमी राम सुरेंद्र शौर्य
मंडी दुर्गा दत्त अनिल शर्मा
भोरंज अनिल धीमान (उपचुनाव) कमलेश कुमारी
सुजानपुर उर्मिल ठाकुर प्रेम कुमार धूमल
हमीरपुर प्रेम कुमार धूमल नरेंद्र ठाकुर
गगरेट सुशील कालिया राजेश ठाकुर
झंडूता रिखी राम कौंडल जेआर कटवाल
बिलासपुर सुरेश चंदेल सुभाष ठाकुर
अर्की गोविंद राम रतन सिंह पाल
दून विनोद कुमार परमजीत पम्मी
सोलन कुमारी शिला राजेश कश्यप
रेणूका जी हद्य राम बलवीर चौहान
चौपाल सीमा बलवीर वर्मा
कसुम्पटी प्रेम सिंह विजय ज्योति सेन
शिमला ग्रामीण ईश्वर रोहाल प्रमोद शर्मा
रोहडू बालक सिंह नेगी शशि बाला