निर्दलियों ने कहीं न कहीं अपनी विधायकी बेची: सुक्खू
वहीं मुख्यूमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि साढ़े तीन साल के लिए यह चुनाव होने जा रहा है। निर्दलीय को इस्तीफा क्यों देना पड़ा। इसके पीछे एक बात तो स्पष्ट नजर आती हैं कि इन्होंने कहीं न कहीं अपनी निर्दलीय के तौर पर अपनी विधायकी बेची है। अब तीन विधानसभा क्षेत्रों की जनता को तय करना है। उन्होंने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। कहा कि पीएम से मिलकर हिमाचल के लिए आपदा राहत पैकेज की मांग करेंगे। आपदा के समय कोई राहत पैकेज नहीं मिला था। उन्होंने जेपी नड्डा के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर खुशी जताई। साथ ही कहा कि अगर अनुराग भी बनते तो अच्छा था। केंद्रीय कैबिनेट में दो-दो मंत्री होते।