फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा उपुचनाव: भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का किया एलान, इन्हें मिला टिकट

Thu, 13 Jun 2024 10:21 PM IST
अंकेश डोगरा एएनआई, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के तीन हलकों में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। राज्यसभा चुनाव के बाद पार्टी में शामिल हुए तीनों पूर्व निर्दलीय विधायकों पर भाजपा ने अपना दांव खेला है। देहरा से होशियार सिंह, नालागढ़ से केएल ठाकुर और हमीरपुर से आशीष शर्मा को टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि ये तीनों डेढ़ साल पहले विधानसभा के लिए बतौर निर्दलीय चुने गए थे। तीनों ने 22 मार्च को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। अब भाजपा ने इन तीनों को अपना उम्मीदवार बनाया है। तीनों ने कांग्रेस के छह विधायकों के साथ 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन को वोट दिया था। इनके इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष ने हाल ही में छह सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों से ठीक पहले ही मंजूर किए। तीनों भी सुक्खू सरकार में अविश्वास जताते हुए अपने पदों से इस्तीफा देने काे आधार बताते रहे जबकि मुख्यमंत्री इन पर भी कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों की तरह प्रलोभन में आकर दलबदल करने का आरोप लगाते रहे।  तीनों को टिकट देने के बाद भाजपा की चुनौती 2022 के विस चुनाव के प्रत्याशियों को मनाने की रहेगी। देहरा में पूर्व मंत्री रमेश धवाला को मनाना होगा, वहीं हमीरपुर और नालागढ़ में भी यही स्थिति होगी।

उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के लिए भी उम्मीदवार घोषित 
नई दिल्ली। भाजपा ने वीरवार को मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। मध्य प्रदेश की एकमात्र सीट अमरवाड़ा से कमलेश शाह और उत्तराखंड में बद्रीनाथ से राजेंद्र सिंह भंडारी, मंगलौर से करतार सिंह भड़ाना को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


इन राज्यों में भी उपचुनाव
पंजाब में जालंधर पश्चिम, बिहार में रूपौली, पश्चिम बंगाल में रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और माणिकतला और तमिलनाडु में विक्रवंडी में भी उपचुनाव होंगे। भाजपा ने इन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है।

14 जून को जारी होगी अधिसूचना 21 जून तक होंगे नामांकन 
चुनाव के लिए अधिसूचना 14 जून को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून है और 24 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून है। मतदान 10 जुलाई को होगा और मतगणना 13 जुलाई को होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक उपचुनाव की प्रक्रिया 15 जुलाई से पहले पूरी की जानी है।
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें