भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर विश्वास जताया है, इसके लिए वह आभारी हैं। कार्यकर्ताओं व समर्थकों के आशीर्वाद से हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। कांग्रेस सरकार के नुमाइंदे कई सच-झूठ और षड्यंत्र रच रहे हैं, लेकिन हमीरपुर की जनता सब जानती है।
पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि आम कार्यकर्ता इस निर्णय से निराश हैं। चुनाव लड़ने को लेकर समर्थकों से विमर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी से संपर्क के सवाल पर कहा कि फिलहाल कुछ नहीं कह सकते हैं। कांग्रेस का टिकट तय होने के बाद चुनाव लड़ने पर निर्णय लिया जाएगा।