फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Assembly Budget Session: आरडीजी पर विशेष सत्र नहीं, अब 16 फरवरी से बजट सत्र ही होगा; अधिसूचना जारी

Sat, 07 Feb 2026 05:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र को लेकर शनिवार को विधानसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। 
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय बजट में राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) खत्म करने पर हिमाचल सरकार की ओर से बुलाया जा रहा विधानसभा का विशेष सत्र अब नहीं होगा। राज्यपाल के सुझाव पर अब 16 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र ही होगा। विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन


राज्यपाल के अभिभाषण के साथ यह सत्र दोपहर बाद दो बजे शुरू होगा। लोकभवन ने आरडीजी पर विशेष सत्र के बजाय बजट सत्र बुलाने के लिए कहा था। उसके बाद अब बजट सत्र अधिसूचित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 14वीं विधानसभा का यह ग्यारहवां सत्र 16 फरवरी को अपराह्न 2:00 बजे शुरू होगा। राज्यपाल की संस्तुति के बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद शोकोद्गार और विधायी कार्य शुरू होंगे। 

बजट सत्र की तिथियां तय करने के बाद अब कार्य सलाहकार समिति की बैठक होगी। उससे पहले बजट सत्र कितने दिन तक चलेगा, बजट कब पेश होगा, इसकी तिथियों का निर्धारण पहले राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल की बजट सत्र की राय की स्वीकार : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यपाल से विशेष सत्र की बात की थी, मगर उन्होंने फाइल वापस भिजवा दी। राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष की बातचीत और चर्चा के बाद बजट सत्र के लिए राज्यपाल की राय स्वीकार कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें