फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा के बजट सत्र में कोरोना को लेकर रहेगी सख्ती, मंत्री-विधायकों के लिए ये शर्त

Wed, 24 Feb 2021 04:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सख्ती रहेगी। मंत्री और विधायक एक पीएसओ या एक सहायक के साथ ही विधानसभा परिसर में आएंगे। अधिकारियों पर भी संख्या कम करने का यह नियम लागू होगा। मानसून सत्र की तर्ज पर इस बार भी विजिटर्स गैलरी में आगंतुक नहीं बैठ पाएंगे। विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने आने वाले प्रतिनिधिमंडलों को कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन


यह जानकारी हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि प्रेस गैलरी कमेटी में भी पत्रकारों के बैठने के लिए केवल 32 सीटें ही तय की गई हैं। इसकी वजह कोरोना वायरस के चलते बरती जा रही एहतियात है। इस बार भी दर्शक दीर्घा के पास जारी नहीं किए जाएंगे। पिछले सत्र की तरह इस बार भी विधायकों की ओर से बड़ी संख्या में प्रश्न लगाए गए हैं।  ये अपने इलाके से संबंधित और अन्य तमाम विषयों से जुड़े हैं। इस संबंध में वीरवार को प्रस्तावित प्रेस वार्ता में स्थिति स्पष्ट करेंगे।

दोनों पक्षों से कार्यवाही में सहयोग करने की अपील करेंगे 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि वह सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों से अपील करेंगे कि सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने में सहयोग दें। इस बारे में वीरवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। उन्होंने ने मीडिया से भी सहयोग की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें