फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Apple Season: पहली बार मंडियों से भी सेब खरीद करेगी अदाणी कंपनी, तैयारियां पूरी

Wed, 06 Sep 2023 05:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अदाणी के पास प्रदेश में 25,000 मीट्रिक टन क्षमता के सीए स्टोर हैं, इस सीजन में इतना सेब जुटाना कंपनी के लिए चुनौती बन गया है।
 
विज्ञापन
हिमाचली सेब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में निजी क्षेत्र की सेब खरीद करने वाली सबसे बड़ी कंपनी अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड पहली बार मंडियों से भी सेब खरीद करेगी। इस साल सेब की कम उपज और प्राकृतिक आपदा से सेब की फसल को हुए नुकसान के बाद कंपनी नया प्रयोग करने जा रही है। अदाणी के पास प्रदेश में 25,000 मीट्रिक टन क्षमता के सीए स्टोर हैं, इस सीजन में इतना सेब जुटाना कंपनी के लिए चुनौती बन गया है। यह पहली बार होगा कि कोई निजी कंपनी मंडियों में जाकर सेब खरीदेगी।

विज्ञापन


प्राकृतिक आपदा के चलते इस साल कंपनी ने कलेक्शन सेंटरों पर रिजेक्शन (मानकों पर खरा न उतने पर अस्वीकार) न करने का भी फैसला लिया। अदाणी के ठियोग के सैंज, रोहड़ू के मेहंदली और रामपुर के बिथल में तीन कलेक्शन सेंटर हैं। बिथल प्लांट की क्षमता 10,000, सैंज की 7500 और मेहंदली प्लांट की 7500 मीट्रिक टन क्षमता है। तीनों प्लांट के लिए कंपनी 25,000 मीट्रिक टन सेब जुटाने में कामयाब नहीं रहती है तो मंडियों में सेब खरीद कर कमी पूरी की जाएगी। कंपनी ने 24 अगस्त से सेब खरीद शुरू की, जबकि बीते साल 15 अगस्त से सेब खरीदना शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें