फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में एप्पल फेस्टिवल का आगाज, सीएम ने दो क्विंटल का केक काट किया शुभारंभ

Fri, 27 Sep 2019 08:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सीएम ने काटा दो क्विंटल का एप्पल केक  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिमला में हिमाचल एप्पल फेस्टिवल 2019 का शुभारंभ करने के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सेब प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सेब के बागीचे पर्यटकों को भी आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। कहा कि राज्य के बागवानों ने आधुनिक तकनीकों को अपनाया है जिससे उन्हें अपने उत्पाद के अच्छे मूल्य भी मिल रहे हैं।

विज्ञापन


सेब उत्पादकों को सेब की नवीनतम किस्मों को अपनाने पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए ताकि वे देश और विदेश के अन्य हिस्सों से आ रहे सेब के साथ मुकाबला कर सकें। कहा कि सरकार सेब की गुणवत्ता में सुधार लाने और इसका उत्पादन बढ़ाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विभाग ने हिमाचल एप्पल को फेस्टिवल के विषय वस्तु के रूप में अपनाया है जिससे राज्य की आर्थिकी में सेब के महत्व का पता चलता है। कहा कि किसानों को पुष्प उत्पादन की ओर भी मुड़ना चाहिए। इससे आय में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने शिवांकिता कंवर को एप्पल प्रिंस, दीपांशी ठाकुर को एप्पल प्रिंसेज, योगेश को एप्पल किंग और वंशिका कटोच को एप्पल क्वीन का ताज पहनाया। मुख्यमंत्री ने बागवानों की ओर से लगाई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने राज्य पर्यटन विभाग एवं होटल मैनेजमैंट, कैटरिंग एवं न्यूट्रिशन संस्थान कुफरी की ओर से तैयार किया एप्पल केक भी काटा। यह केक दो क्विंटल का था। इसे इंडिया बुक ऑफ  रिकॉर्ड्स में सबसे बड़े एप्पल केक के रूप में दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें