फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: प्रदेश सरकार के खिलाफ 10 को हल्ला बोलेंगी आंगनबाड़ी कर्मचारी

Sat, 08 Oct 2022 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष नीलम जसवाल ने कहा कि प्री प्राइमरी नियुक्तियों से आंगनबाड़ी कर्मियों को बाहर करने के सरकार के निर्णय के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
नीलम जसवाल, प्रदेश अध्यक्ष आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीटू से संबद्ध आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन ने हिमाचल में प्री प्राइमरी टीचर भर्ती से आंगनबाड़ी कर्मियों को बाहर करने के सरकार के निर्णय के खिलाफ  आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। आंगनबाड़ी कर्मी 10 अक्तूबर को आईसीडीएस के सभी प्रोजेक्टों, ब्लॉक और जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। बजट सत्र के दौरान सरकार ने प्री प्राइमरी में आंगनबाड़ी कर्मियों को 30 प्रतिशत कोटा देने की बात की थी। 

विज्ञापन


यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष नीलम जसवाल और महासचिव वीना शर्मा ने कहा कि प्री प्राइमरी नियुक्तियों से आंगनबाड़ी कर्मियों को बाहर करने के सरकार के निर्णय के खिलाफ  आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि सरकार अपने फैसले को वापस ले। आंगनबाड़ी कर्मियों को प्री प्राइमरी में सौ प्रतिशत नियुक्ति दे। प्री प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाने का जिम्मा केवल आंगनबाड़ी कर्मियों को दिया जाए, क्योंकि ये प्रशिक्षित कर्मी हैं।

ये कर्मी पहले ही 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शिक्षा दे रही हैं। नई शिक्षा नीति के तहत इन्हीं प्रशिक्षित कर्मियों को प्री प्राइमरी में नियुक्ति दी जाए। पिछले दो वर्षों से सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों को प्री प्राइमरी में नियुक्ति की बात करती रही है। अब अपनी ही राय से यू टर्न ले रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उसने आंगनबाड़ी कर्मियों को प्री प्राइमरी में नियुक्ति न दी तो आंदोलन तेज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें