फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्रो इंडस्ट्री कॉरपोरेशन: पेट्रोल पंप पर मिलेंगी सस्ती दालें और शहद, अनारदाना भी बिकेगा

Mon, 13 Dec 2021 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एग्री इंडस्ट्री कॉरपोरेशन यह सामान खेलग, ज्वालाजी, नालागढ़ और पालमपुर में उपलब्ध कराएगा। बाजार मूल्य से यह सामान 15 से 20 रुपये तक सस्ता होगा। आय बढ़ाने के लिए कॉरपोरेशन ने यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन
दाल-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एग्रो इंडस्ट्री कॉरपोरेशन अपने पेट्रोल पंपों पर लोगों को बाजार मूल्य से उचित दामों पर दालें, शहद और अनारदाना उपलब्ध कराएगा। कॉरपोरेशन ने इस योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। एग्रो इंडस्ट्री कंपनी से सीधे सामान उठाकर पेट्रोल पंप पर रखेगा। पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को सामान बेचने की कमीशन भी दी जाएगी।

विज्ञापन


लोग पेट्रोल डालने के लिए पंप पर आते ही हैं। ऐसे में उन्हें यह सस्ता सामान भी उपलब्ध हो जाएगा। एग्री इंडस्ट्री कॉरपोरेशन यह सामान खेलग, ज्वालाजी, नालागढ़ और पालमपुर में उपलब्ध कराएगा। बाजार मूल्य से यह सामान 15 से 20 रुपये तक सस्ता होगा। आय बढ़ाने के लिए कॉरपोरेशन ने यह फैसला लिया है। 

कॉरपोरेशन अधिकारियों की इसको लेकर तीन बैठकें हो चुकी हैं। इस योजना के शुरू होने से जहां कॉरपोरेशन को फायदा होगा। वहीं लोगों को भी राहत मिलेगी। योजना फायदे की रही तो धीरे-धीरे कॉरपोरेशन पेट्रोल पंप पर और भी कारोबार बढ़ा सकता है। अभी मंडी के जाछ और सोलन बाईपास में कॉरपोरेशन की ओर से पेट्रोल पंप खोले जा रहे हैं। यहां पर भी पेट्रोल पंप चलाने के साथ साथ कॉरपोरेशन और काम करने की भी सोच रहा है। कॅारपोरेशन अपनी आय बढ़ाने के लिए किसानों और बागवानों के लिए घर-घर उपकरण देने की भी पहल कर रहा है। 
विज्ञापन


एग्रो इंडस्ट्री कॉरपोरेशन अपने पेट्रोल पंप पर लोगों को बाजार मूल्य से उचित दामों पर दालें, शहद और अनारदाना उपलब्ध कराने जा रहा है। इस योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। बाजार मूल्य से यह सामान काफी सस्ता मिलेगा। - जेएम पठानिया, एमडी, एग्रो इंडस्ट्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें