फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal : कृषि मंत्री कुमार के बेटे ने अपनी ही सरकार पर कसा तंज, व्यवस्था परिवर्तन को लेकर कही यह बात

Thu, 01 Jun 2023 12:22 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

कांग्रेस पार्टी के दो बार विधायक और सीपीएस रह चुके नीरज भारती ने अपने फेसबुक पेज पर उस समय पोस्ट डाली जब मुख्यमंत्री बुधवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। 
विज्ञापन
भारती का तंज... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कांगड़ा दौरे के बीच कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे नीरज भारती ने अपनी ही सरकार पर तीखा तंज कसा है। कांग्रेस पार्टी के दो बार विधायक और सीपीएस रह चुके नीरज भारती ने अपने फेसबुक पेज पर उस समय पोस्ट डाली जब मुख्यमंत्री बुधवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ नीरज भारती के पिता कृषि मंत्री चंद्र कुमार भी थे। नीरज भारती ने अपने फेसबुक पेज पर डाली पोस्ट में लिखा है कि व्यवस्था परिवर्तन तब होगा, जब अवस्था परिवर्तन होगा। अवस्था अभी भी वैसी ही है जैसे दिसंबर 2022 तक थी। गोर हो कि नीरज भारती पहले भी सोशल मीडिया में अपनी पोस्टों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।

सूबे की एक चौथाई 15 विधानसभा सीटों वाला कांगड़ा जिला हिमाचल का सबसे बड़ा जिला है। कांगड़ा जिले से कांग्रेस सरकार के मंत्री के बेटे का अपनी ही सरकार पर तंज कसने का क्या कारण है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें