फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कृषि मंत्री चंद्र कुमार बोले- निजी क्षेत्र की भागीदारी से शुरू होगी गोबर खरीद योजना

Wed, 22 Nov 2023 08:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 सरकार किसानों से गोबर खरीद शुरू करने वाली है। निजी क्षेत्र की भागीदारी से योजना शुरू होगी। किसानों से सिर्फ सूखा गोबर खरीदा जाएगा। 
विज्ञापन
कृषि मंत्री चंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सरकार की ओर से चुनावों के दौरान दी गई एक और गारंटी को पूरी करने के लिए कसरत शुरू हो गई है। सरकार किसानों से गोबर खरीद शुरू करने वाली है। निजी क्षेत्र की भागीदारी से योजना शुरू होगी। किसानों से सिर्फ सूखा गोबर खरीदा जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग ब्लाक स्तर पर क्लस्टर बनाकर किसानों का पंजीकरण करेगा। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने बताया कि गोबर से कृषि विभाग के फॉर्म में जैविक खाद तैयार की जाएगी ताकि किसान बागवान ऑर्गेनिक उत्पाद तैयार कर सकें।

विज्ञापन


सरकार ने तय किया है कि गोबर खरीद की प्रकिया पहले चरण में उन ब्लॉकों में शुरू की जाएगी जहां पर कृषि फार्म है। ऐसा इसलिए क्योंकि किसानों से गोबर खरीदने के बाद विभाग गोबर को अपने कृषि फार्म में रख कर जैविक खाद तैयार की जा सके। प्रदेश सरकार की ओर से की गई पहल से हिमाचल के किसानों को फायदा होगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व भाजपा सरकार लगातार इस मामले को उठा रही है। किसानों से गोबर खरीद न होने से प्रदेश सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। अब कांग्रेस सरकार ने इस गांरटी को पूरी करने जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें