हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के कालाअंब पुलिस थाने में चोरी के आरोप में बंद हरियाणा के एक युवक की रविवार को हिरासत के दौरान कथित मौत का मामला सामने आया है। युवक को शनिवार को पुलिस ने ट्रांसफार्मर आदि के तार चोरी करने के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने कंबल के बॉर्डर से आत्महत्या की है। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने इस मामले में ड्यूटी में कोताही बरतने पर थाने के दो पुलिस कर्मियों छोटे मुंशी और जांच अधिकारी को निलंबित कर दिया है।