भाऊ गैंग का शूटर है अमन
एसटीएफ के एएसआई योगराज पंघाल ने बताया कि अमन उर्फ काकू गैंगस्टर भाऊ गैंग का शार्प शूटर है। अमन ने तीन साथियों के साथ मिलकर 14 मार्च को 2025 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के आवास पर अंधाधुंध 12 गोलियां चलाई थीं। पूर्व विधायक बच गए थे लेकिन उनके पीएसओ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद से अमन गिरफ्तारी से बचने के लिए घूम रहा था।