फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: पीएचसी में डॉक्टर समेत चार कर्मियो का स्टाफ होगा तैनात, सरकार ने जारी किए निर्देश

Thu, 29 Oct 2026 07:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए डॉक्टर समेत चार कर्मचारियों का स्टाफ तैनात किया जाएगा। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए डॉक्टर समेत चार कर्मचारियों का स्टाफ तैनात किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाने और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है, जिससे उन्हें छोटी-मोटी बीमारियों के उपचार के लिए दूर स्थित अस्पतालों का रुख न करना पड़े। प्रदेश में 586 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें से कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऐसे हैं, जहां डॉक्टरों की उपलब्धता नहीं होने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं का जिम्मा फार्मासिस्ट और नर्सों के सहारे है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे में चिकित्सकीय परामर्श और उपचार मिलने में परेशानी होती है। सरकार अब इन केंद्रों में आवश्यक स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित कर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठा रही है। इन केंद्रों में डॉक्टर सहित चार कर्मचारियों का स्टाफ उपलब्ध होने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। इसके अलावा बीमारियों की समय पर पहचान और जरूरत पड़ने पर मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर करने की प्रक्रिया भी आसान होगी। स्वस्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने बताया कि सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ लोगों को सुलभ उपचार उपलब्ध करवाने पर जोर दे रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त स्टाफ की तैनाती से ग्रामीण आबादी को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे जिला और क्षेत्रीय अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें