फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 का दूल्हा और 50 की दुल्हन ने कोर्ट में रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना जिले के अंब के सीमावर्ती इलाके के एक गांव में 75 साल के बुजुर्ग और 50 वर्षीय महिला की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार इस जोड़े ने कोर्ट मैरिज की है। बुजुर्ग व्यक्ति सरकारी नौकरी से रिटायर है। वह कांगड़ा जिले के एक गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपने बेटों और परिवार की अनदेखी का शिकार था। गांव के लोगों की मानें तो बुजुर्ग पोते और दोहते-दोहतियों वाला है। उसके चार बेटे हैं। इनमें से तीन प्रदेश से बाहर काम करते हैं और एक बेटा गांव के ही नजदीक सरकारी नौकरी कर रहा है।
विज्ञापन

किन्नर भी बधाई देने पहुंच गए घर

बताया जा रहा है परिवार की उपेक्षा के चलते ही 75 साल के बुजुर्ग ने 50 साल की महिला को जीवन संगिनी बनाया है। बुजुर्ग की पत्नी का काफी साल पहले देहांत हो चुका है। दोनों नवदंपति अपनी शादी से बेहद खुश हैं। उनकी इस शादी का पता चलते

ही किन्नर भी उनके घर पर बधाई देने पहुंच गए, जिन्हें उक्त बुजुर्ग ने खुशी-खुशी विदा किया। मामले की पुष्टि गांव के उपप्रधान ने की है। उन्होंने बताया कि उक्त बुजुर्ग अकेला रहता था। उसे खुद अपना खाना बनाने और कपड़े धोने में मुश्किल होती थी। क्षेत्र में ये शादी लोगों की चर्चा का विषय बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें