फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पहली से आठवीं कक्षा की छात्राओं, एससी-एसटी व बीपीएल छात्रों को वर्दी के लिए 600-600 जारी

Mon, 09 Mar 2026 07:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल वर्दी सहायता की राशि जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
वर्दी की राशि जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल वर्दी सहायता की राशि जारी कर दी गई है। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश दिए हैं कि छात्राओं, अनुसूचित जाति-जनजाति और बीपीएल वर्ग के लड़कों को प्रति छात्र 600 रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से दी जाए। यह राशि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जारी की गई है। सामान्य वर्ग के लड़कों को इस साल भी अपने खर्च से ही वर्दी तैयार करनी होगी। कांग्रेस सरकार ने सामान्य वर्ग के बच्चों के लिए वर्दी खर्च देने की व्यवस्था बीते कुछ वर्षों के दौरान बंद कर दी गई है। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार जिलों से प्राप्त मांग के आधार पर वर्दी सहायता की राशि 27 फरवरी 2026 को जिला कार्यालयों के बैंक खातों में भेज दी गई है।

विज्ञापन

अब जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र विद्यार्थियों तक यह राशि एक माह के भीतर सीधे उनके या उनकी माता के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाए। यह व्यवस्था प्रधानमंत्री स्कूल (पीएम श्री) और अन्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों पर समान रूप से लागू होगी। जिन विद्यार्थियों के बैंक खाते नहीं हैं, उनके लिए विशेष अभियान चलाकर खाते खुलवाए जाएं ताकि वर्दी की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से जमा की जा सके। निदेशालय ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि राज्य स्तर से राशि जारी होने की तिथि से एक महीने के भीतर सभी पात्र विद्यार्थियों को भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

इसके बाद उपयोग की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) एक सप्ताह के भीतर निदेशालय को भेजना अनिवार्य होगा। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि बैंक खातों में रखी गई राशि पर कोई ब्याज अर्जित होता है, तो उसे सरकारी खजाने में निर्धारित मद में जमा करवाना होगा। निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों को कहा कि वे लिखित अंडरटेकिंग भेजें कि कक्षा 1 से 8 तक की सभी छात्राओं, एससी-एसटी और बीपीएल लड़कों को 600 रुपये की वर्दी सहायता डीबीटी के माध्यम से दे दी गई है और उनके जिले में कोई भी पात्र विद्यार्थी इस लाभ से वंचित नहीं रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें