नए बसें जुड़ने से इनकी संख्या 98 हो जाएगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि बेहतर तकनीक वाली बसों को लाया जा रहा है। सीटें आरामदायक हैं। इसमें सफर करने वाली सवारियों को किसी भी तरह की दिक्कतें पेश नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि इन बसों को बाहरी राज्यों के रूटों पर चलाया जाना है। धार्मिक स्थलों के लिए भी अतिरिक्त वोल्वो बसें शुरू की जानी हैं। लंबे रूटों पर चलाने वाले चालकों को ये बसें दी जाएंगी। दिल्ली में बीएस-6 बसों को ही प्रवेश दिया जाता है। इस कारण एचआरटीसी ने दिल्ली के 16 के करीब रूट बंद किए हैं। एचआरटीसी नई बसों के आने के बाद उन रूटों को भी बहाल कर देगा, जो बंद पड़े हुए हैं।
पुराने वोल्वो बसों की होगी नीलामी
परिवहन निगम की ओर से पुरानी वोल्वो बसों की नीलामी की जाएगी। इनकी संख्या 20 के करीब बताई जा रही है। इन रूटों पर भी इन वोल्वो बसों चलाया जाना है।