फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मनरेगा में 131 ट्रांसजेंडर का कर दिया पंजीकरण, काम एक भी दिन नहीं दिया

Thu, 22 Jan 2026 09:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की हिमाचल पर आधारित रिपोर्ट में हुआ है। इस रिपोर्ट के बाद विभाग ने गलत आंकड़ा दिया है कि सचमुच इनकी संख्या इतनी है, यह जांच-पड़ताल का विषय बन गया है। 
विज्ञापन
मनरेगा(सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनरेगा के तहत हिमाचल प्रदेश में 131 ट्रांसजेंडर पंजीकृत किए गए और इनमें से रोजगार एक को भी नहीं दिया और न ही कोई कार्य दिवस ही सृजित किए गए। यह खुलासा केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की हिमाचल पर आधारित रिपोर्ट में हुआ है। इस रिपोर्ट के बाद विभाग ने गलत आंकड़ा दिया है कि सचमुच इनकी संख्या इतनी है, यह जांच-पड़ताल का विषय बन गया है।  दरअसल ट्रांसजेंडर की इतनी संख्या पहली बार सामने आई है। सवाल यह भी है कि अगर इनकी इतनी संख्या है तो इनमें से किसी को काम क्यों नहीं दिया गया। वहीं, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी इन चौंकाने वाले आंकड़ों से हैरान हैं। उन्होंने कहा कि इसका पता कर इस पर वस्तुस्थिति स्पष्ट करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की इस रिपोर्ट के अनुसार बिलासपुर से छह, चंबा से 15, हमीरपुर से 5, कांगड़ा से 18, किन्नौर से 2, कुल्लू से भी दो, मंडी से 31, शिमला से 24, सिरमौर से 14, सोलन से 10 और ऊना से चार ट्रांसजेंडर मनरेगा के तहत पंजीकृत किए गए हैं। चंबा में सबसे अधिक ट्रांसजेंडर मेहला में 4, कांगड़ा में भी सबसे ज्यादा नूरपुर व रैत में 4-4, मंडी में बालीचौकी में 10, ट्रंग व सराज में 4-4, शिमला में ठियोग में 5 और चौपाल में 4 दिखाए गए हैं। सिरमौर में सबसे ज्यादा शिलाई में पांच दिखाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान थर्ड जेंडर या ट्रांसजेंडर में केवल 38 मतदाता थे, जिनमें से 26 ने वोट डाले थे। ट्रांसजेंडर की संख्या का इस तरह से बढ़ना इसलिए भी चौंका रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें