फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: हनी ट्रैप में फंसाकर 11 लाख ऐंठे, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 10:01 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

 कुल्लू जिले के भुंतर में हनी ट्रैप में फंसाकर एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के भुंतर में हनी ट्रैप में फंसाकर एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भुंतर कस्बे में रह रही महिला ने लगवैली के एक व्यक्ति को फोन कर कमरे में बुलाया। उसके बाद उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उससे मोटी रकम ऐंठ ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।  एसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि भुंतर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

पीड़ित ने ये कहा

लगवैली के मढ़घन निवासी गोविंद सिंह ने शिकायत में कहा कि 17 अप्रैल को एक महिला की कॉल आई। उसने भुंतर स्थित अपने कमरे में बुलाया। कमरे के अंदर पहले से एक अन्य महिला मौजूद थी, जो बाद में बाहर निकल गई। इसके बाद महिला ने कमरे की कुंडी लगा दी। थोड़ी देर बाद उसका पति और दूसरी महिला वहां पहुंचे और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसे झूठे मामले में फंसाने और थाने में शिकायत दर्ज करवाने की धमकी देकर पैसे मांगे। डर के चलते शिकायतकर्ता ने पहले 50 हजार रुपये नकद दिए। उसका एटीएम कार्ड भी ले लिया। धमकियां देकर खाते से पैसे निकाले गए। अब तक 11 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस ने इस प्रकरण में दो महिलाओं और एक व्यक्ति जगदीश निवासी भुंतर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है।
 
विज्ञापन

क्या है हनी ट्रैप

ऐसी जासूसी या धोखाधड़ी की तकनीक, जिसमें किसी व्यक्ति को फंसाने के लिए प्यार, आकर्षण या यौन संबंध का इस्तेमाल किया जाता है

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें