फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर धमाल के लिए हिल्सक्वीन तैयार, होंगे ये कार्यक्रम

Tue, 25 Dec 2018 10:51 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
shimla
क्रिसमस पर धमाल मचाने के लिए हिल्सक्वीन तैयार है। शहर के चर्च दुल्हनों की तरह सज गए हैं। सैलानियों के मनोरंजन के लिए होटलों में खास बंदोबस्त किए गए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां कर ली हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए शहर के होटलोें में पार्टियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा होटलों में खास व्यंजन तैयार किए जाएंगे। शहर के प्रतिष्ठित होटल हॉलीडे होम में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। सैलानियों को यहां लजीज हिमाचली व्यंजन परोसे जा रहे हैं। फूड फेस्टिवल आगामी पहली जनवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

3 of 7
shimla
क्रिसमस के मौके पर शहर के होटलों में डीजे म्यूजिक नाइट का आयोजन किया जाएगा। अतिथियों के लिए डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शहर के निजी होटलों में डांस कंपीटीशन होंगे। बेस्ट डांस करने वाले जोड़ों को पुरस्कृत किया जाएगा। होटल पीटरहाफ प्रबंधन नेे क्रिसमस के लिए स्पेशल मेन्यू तैयार किया है।

4 of 7
shimla
क्रिसमस मनाने के लिए भारी संख्या में सैलानी हिल्सक्वीन पहुंच गए हैं। शहर के होटलों में आक्यूपेंसी बढ़ कर 90 फीसदी तक पहुंच गई है। आने वाले दिनों के लिए भी होटलों में कमरों की ऑनलाइन बुकिंग में इजाफा हुआ है। एचपीटीडीसी के होटलों में भी कमरों की बुकिंग में तेजी आई है। न्यू ईयर से पहले होटलों की आक्यूपेंसी सौ फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

5 of 7
सड़क और रेल मार्ग से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच चुके हैं। होटलियर एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए भारी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। पर्यटन विभाग के उप निदेशक सुरेंद्र जस्टा ने बताया कि टूरिस्ट सीजन के दौरान शिमला पहुंचने वाले सैलानियों को किसी प्रकार की परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
क्रिसमस के लिए शहर में सैलानियों का जमावड़ा लगने के बाद प्रशासन हरकत में आया। शहर में सैलानियों की आमद बढ़ने से ट्रैफिक जाम होने के बाद आनन-फानन में ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया। शहर को सात सेक्टरों में बांट कर प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर पुलिस अधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंप दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यही व्यवस्था अगर एक हफ्ते पहले कर दी गई होती तो बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों और शहर के आम लोगों को परेशानी न झेलनी पड़ती। हालांकि क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पर्यटकों को शहर में जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें