जनमंच कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि संगठन सरकार बना सकता है लेकिन सरकार कभी भी संगठन नहीं बना सकती है। सोलन के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में जुटी भीड़ संगठन के लगातार कार्य करते रहने की वजह से है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पन्ना प्रमुख होने के नाते 30 मतदाताओं का जिम्मा सौंपा गया है वे खुद को नेता मानें और उसी तर्ज पर सभी 30 लोगों को अपने साथ जोड़कर रखें। उन्होंने कहा कि जो भाजपा की सोच से जड़े हैं उनके अलावा ऐसे वोटर जो न्यूट्रल हैं उन्हें पार्टी के पक्ष में खड़ा किया जाए। साथ ही कांग्रेसी विचारधारा वालों को भी भाजपा की नीति समझाई जाए। ताकि वे भी पार्टी से प्रभावित हो सकें।