फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली से पहले बड़ा झटका, महंगा हुआ राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत डिपो में मिलने वाला राशन महंगा हो गया है। अपेक्षाकृत कम दरों पर डिपो में मिलने वाले राशन के तहत उड़द की दाल 35 रुपये के बजाए 41 रुपये में मिलेगी।
विज्ञापन


इस महीने से बढ़ा हुआ रेट लागू हो गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने सभी डिपो को नई रेट लिस्ट भी जारी हो गई है। मार्केट में ही रेट बढ़ने के कारण सस्ते राशन के तहत मिलने वाली उड़द की दाल की दरें संशोधित की गई हैं। हिमाचल में प्रदेश सरकार सभी राशनकार्ड धारकों को डिपो में सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध करवा रही है।

प्रदेश में वर्तमान में साढ़े सोलह लाख राशनकार्ड धारक परिवार हैं। इन परिवारों को तीन दालें (उड़द, काबुली चना और दाल चना), नमक, तेल, चीनी, आटा और चावल सस्ती दरों पर मिलता है। आटा, चावल और चीनी केंद्र सरकार मुहैया करा रही है, जबकि दालें, तेल और नमक प्रदेश सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रेट पर मिल रहा राशन

दाल उड़द - 41 रुपये, दाल चना - 25.25 रुपये, काबूली चना 35.99 रुपये, तेल 71 रुपये लीटर, चीनी (एपीएल)-19.50 रुपये, (बीपीएल व अंतोद्य)-13.50 रुपये, चावल एपीएल - 10 रुपये, (अंत्योदय और बीपीएल)- 3 रुपये, आटा (एपीएल) 8.50 रुपये, गदम (अंत्योदय)- 2 रुपये प्रति किलो मिल रहा है।

दिवाली कोटे पर संशय
दिवाली पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने प्रति उपभोक्ता 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी देने का फैसला लिया है, लेकिन विभाग ने परमिट 600 ग्राम प्रति व्यक्ति के हिसाब से काटे गए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को 700 ग्राम चीनी मिलने पर संशय बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें