फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर बवाल, लोगों ने रोका ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर के टिक्करी घुरांला में महिला की हुई संदिग्ध मौत पर मायके वालों ने वीरवार को खूब हंगामा किया। गांववालों के साथ हाथापाई की और सास, ससुर, जेठ, जेठानी को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। इनका आरोप था कि उनकी बेटी ऊषा की हत्या की गई है।
विज्ञापन


जैसे ही शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो मायके वालों ने गांववालों को दूर कर दिया। सड़क पर जाम लगा दिया। मायके वाले गाड़ियों और बसों में आए थे। पुलिस ने जाम तो खुलवा दिया लेकिन मायका पक्ष हटवाड़ के लोगों ने ससुरालियों को हिरासत में लेने की मांग की।

तैश में देख पुलिस ने ससुरालियों को कमरे में बंद कर दिया। मायका पक्ष मांग कर रहा था कि ससुराल वालों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने पति को मंगलवार रात ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को ससुर योगराज, सास राजकुमारी व जेठानी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

ससुराल वालों पर लगाए आरोप

इन्हें पुलिस थाना प्रभारी भोरंज ओम चंद पुलिस थाना ले गए। उसके बाद ही महिला का अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार में टिक्करी घुरांला गांव को शामिल नहीं होने दिया। मायका वालों ने ही महिला का दाह संस्कार किया।

दहेज के लिए प्रताड़ित करते थेः प्रेम लाल

महिला उषा के पिता प्रेम लाल ने कहा कि पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि उनकी बेटी खुदकुशी नहीं कर सकती। उसे मारा गया है। पति प्रदीप को मंगलवार रात ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

उन्होंने कहा कि पति शराब के नशे में उषा से मारपीट करता था। उषा की शादी चार साल पहले हुई थी। थाना प्रभारी ओमचंद का कहना है कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है और मामला दर्ज करके पति, ससुर, सास, जेठानी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें